गम्हरिया से गोवा की अवैध शराब बरामद, संचालक फरार

0
Advertisements

गम्हरिया । जिले के डीसी के निर्देश पर उत्पाद विभाग का अमला गम्हरिया के कमालपुर पहुंचा और छापेमारी की. गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी के दौरान यहां से अवैध से 1138 बोतल शराब बरामद की गई. यह शराब गोवा की थी. इसे अवैध रूप से गम्हिया में लाया गया था. उत्पाद विभाग का अमला एसआई अखिलेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की. जांच में पता चला कि बरामद शराब गोवा की है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बरामद शराब के बारे में बताया गया कि गोवा के शराब की गम्हरिया से पूरे झारखंड में इसकी सप्लाई की जा रही थी. विभाग के पहुंचते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. टीम को भनक लगते ही संचालक गौतम कैवर्तो, गोविंद कैवर्तो और प्रह्लाद कैवर्तो फरार हो गये. मिट्टी के घर में गोदाम बनाकर शराब को रखा गया था. विभाग ने संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

About The Author

See also  टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस से हटाया गया रद्दीकरण, दिसंबर की बुकिंग शुरू

Thanks for your Feedback!

You may have missed