चाकुलिया में करोड़ों की सड़क में भ्रष्टाचार की झलक, निर्माण के साथ ही टूटने लगी भालूकापाहाड़ी- बरानाटा सड़क, गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल…कौन जिम्मेदार ?

0
Advertisements

जमशेदपुर :- महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री ग्रामीण ग्रामीण सड़क योजना के तहत सुदूर गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए चलाई जा रही केंद्र सरकार की योजना चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती जा रही है। आलम यह है कि करोड़ो की सड़क को ग्रामीण हाथों से उखाड़ दे रहे हैं। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। मामला चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत भालूकापाहाड़ी से लुआग्राम, तीलाबनी होते हुए बरानाटा तक 6. 600 किमी मरम्मती करण सड़क पर भ्रष्टाचार की झलक दिखाई देने लगी है। विदित हो कि पथ निर्माण विभाग द्वारा जमशेदपुर की निर्माण कंपनी सैंक्टम कंस्ट्रक्शन द्वारा इस सड़क का निर्माण हुआ। निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही योजना की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे थे। नतीजतन पिच उखड़ जा रही है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को लेकर उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

 

About The Author

See also  यूथ नेशनल बास्केटबॉल में झारखंड की बेटियों ने रचा इतिहास, पहली बार बनीं पूल चैंपियन

Thanks for your Feedback!

You may have missed