मनीष सिंह "वंदन" आई टाइप आदित्यपुर जमशेदपुर झारखंड

Advertisements
Advertisements

यहां हर कोई……..किसी से तंग है ।
चेहरा पुता है…..भीतर से बदरंग है ।।

सबकी अपनी रोटी…अपनी थाली
फिर भी चौतरफा अघोषित जंग है ।।

घड़ी की सुइयों सा बदलते हैं लोग
यह सब देख…..गिरगिट भी दंग है ।।

मतभेद रखिए….मगर मनभेद क्यूं
यह शरीर तो चंद सांसों का संग है ।।

औरों की खबर पे जो जीभ हिलाए
मेरी नजर में……वह एक भुजंग है ।।

जहां मिलती है….पुरखुलूस सुकून
वह और कुछ नहीं…मां की छंग है ।।

फकत डिग्रियों से कुछ नहीं होता
विनम्रता ही ज्ञान का असली कंग है ।।

राग की जगह जो रार पाले “वंदन”
यकीनन…..वह मानसिक अपंग है ।।

कंग : आवरण, छंग : गोद, भुजंग : सांप

© मनीष सिंह “वंदन”
आई टाइप, आदित्यपुर, जमशेदपुर, झारखंड

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  अवैध पार्किंग पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, सड़क किनारे खड़े वाहनों पर चला अभियान

Thanks for your Feedback!

You may have missed