असम की तबाही के बीच मदद को आगे आया GEL चर्च, राहत के लिए जुटा रहा चंदा

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : असम में आयी विनाशकारी बाढ़ ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है। बड़ी संख्या में लोगों के घर बर्बाद होने के साथ खाने-पीने और रहने का संकट भी पैदा हो गया है। इस मुश्किल समय में जीइएल चर्च रांची ने बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पहल की है। चर्च चंदे के जरिए राशि जुटाकर असम भेज रहा है। कुछ दिन पहले चर्च के सदस्य धीरज लकड़ा को असम भेजा गया था, जहां उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया और राहत कार्यों की जानकारी ली। बाढ़ में पूरी तरह घर गंवा चुके लोगों को जीइएल चर्च की ओर से असम में शरण भी दी गई है।17 और 18 अगस्त को जीइएल चर्च के प्रमुख मॉडरेटर बिशप मार्शल केरकेट्टा और महासचिव ईश्वर दत्त कंडुलना असम जाएंगे। दोनों बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत व पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करने के साथ राहत सामग्री वितरित करेंगे। ईश्वर दत्त कंडुलना के अनुसार, इस दौरे में प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की आगे की योजना पर भी चर्चा होगी। असम के नार्थ ईस्ट डायसिस के बिशप दीपक केरकेट्टा ने 7 अगस्त को रांची स्थित चर्च मुख्यालय से राहत कार्यों में सहयोग मांगा था। चर्च के अनुसार, प्रभावितों में ईसाई समुदाय के साथ सरना और अन्य समुदायों के लोग भी शामिल हैं। बिहूवार मंडली समेत कई इलाकों में बाढ़ का असर गंभीर रहा है और चर्च सभी प्रभावित लोगों तक समान रूप से सहायता पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। राहत एवं पुनर्वास के लिए चर्च की सभी डायसियों से विश्वासियों के माध्यम से आर्थिक सहयोग जुटाया जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed