छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के BJP सांसद, संसद परिसर में प्रदर्शन; JPSC-JSSC रद्द करने की मांग

Advertisements

रांची : झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में झारखंड और ओडिशा के भाजपा सांसदों ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। सांसदों ने हाथों में तख्तियां लेकर हेमंत सरकार और राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए। आदित्य साहू ने झारखंड में हुई कार्रवाई के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वह दिल्ली और भाजपा शासित राज्यों में छात्रों के मुद्दे उठाते हैं, लेकिन झारखंड के मामले में चुप हैं। उन्होंने JPSC-JSSC परीक्षा रद्द कर पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन में सांसद बीडी राम, विद्युत वरण महतो, मनीष जायसवाल समेत कई सांसद शामिल रहे।इससे एक दिन पहले मंगलवार को JPSC और JSSC CGL परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन के इस्तेमाल के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड में प्रदर्शन किया था। कई जगहों पर टायर जलाकर विरोध जताया गया। रांची में बंद को सफल बनाने के लिए आदित्य साहू, पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, भानु प्रताप शाही और रांची महानगर जिलाध्यक्ष वरुण साहू समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने और छात्रों के समर्थन की अपील की थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

You may have missed