मैट्रिक-इंटर विशेष परीक्षा का रिजल्ट अगले महीने, इस महीने शुरू होगा कॉपियों का मूल्यांकन

Advertisements
Advertisements
Advertisements

झारखंड : मैट्रिक और इंटर की संपूरक, इंप्रूवमेंट तथा विशेष परीक्षा का रिजल्ट अगले महीने के अंत तक जारी होने की उम्मीद है। मैट्रिक की परीक्षा बुधवार को खत्म हो जायेगी, जबकि इंटर की परीक्षा 14 अगस्त तक चलेगी। इस वर्ष संपूरक और इंप्रूवमेंट परीक्षा के साथ विशेष परीक्षा भी आयोजित की गयी। 2026 की मुख्य परीक्षाओं के दौरान राष्ट्रीय स्तर की स्कूली खेल प्रतियोगिताएं चल रही थीं। अंडर-17 और अंडर-19 की राष्ट्रीय फुटबॉल व हॉकी टीम में चयनित कुछ विद्यार्थी परीक्षा नहीं दे सके थे। ऐसे विद्यार्थियों के लिए स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के निर्देश पर JAC ने विशेष परीक्षा आयोजित की।JAC के अनुसार, तीनों परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन इस महीने के अंत तक शुरू होगा। मूल्यांकन केंद्र तय कर दिए गए हैं और परीक्षकों की प्रतिनियुक्ति के लिए जिलों को पत्र भेजा जा चुका है। जिला शिक्षा पदाधिकारियों को जरूरी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है। मैट्रिक और इंटर की इन परीक्षाओं में 20 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए हैं। वहीं 2026 की मदरसा और मध्यमा परीक्षा का रिजल्ट भी अगले महीने जारी किया जाएगा। मदरसा की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच पूरी हो चुकी है, जबकि मध्यमा का मूल्यांकन जारी है और इस महीने पूरा होने की उम्मीद है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

You may have missed