गायत्री शिक्षा निकेतन स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: 15 अगस्त 1947 का दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के सदियों के संघर्ष बलिदान और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है.  इसी भावना के साथ आदित्यपुर स्थित गायत्री शिक्षा निकेतन में 77वां स्वतंत्रता दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया. सेक्रेटरी सत्यप्रकाश सुधांशु द्वारा झंडा फहराया गया. ध्वज के सम्मान में छात्रों ने राष्ट्रगान गाया. छात्र और छात्राओ के द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य व संगीत के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. साथ ही देशभक्ति के इसी वातावरण में विद्यालय के छात्रों ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया. मौके पर स्कूल के सेक्रेटरी सत्यप्रकाश सुधांशु समेत प्रिन्सपल नीलम सिन्हा, विजय कुमार, कुमार सर, डॉ. ओ. पी.आनंद, स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिका और बच्चे मौजूद रहे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

 

 

See also  पेट्रोल संकट से शहर में हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Thanks for your Feedback!

You may have missed