त्योहारों की तैयारी के बीच कब्रिस्तान मैदान में 6 महीने से कचरे का अंबार

Advertisements

जमशेदपुर : शहर में दुर्गा पूजा समेत दूसरे त्योहारों की तैयारी चल रही है और लोग अपने घर-आंगन की सफाई में जुटे हैं. लेकिन बर्मामाइंस थाना क्षेत्र की कैरेज कॉलोनी स्थित कब्रिस्तान मैदान में पिछले छह महीने से कचरे का ढेर लगा है. जगह-जगह जमा गंदगी से आसपास के लोग परेशान हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

स्थानीय लोगों के मुताबिक, लंबे समय से सफाई न होने से मैदान में कचरा बढ़ता जा रहा है और माहौल दूषित हो रहा है. लोगों का कहना है कि इससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को खास तौर पर दिक्कत हो रही है. उन्होंने मच्छर पनपने और संक्रमण फैलने की आशंका भी जताई है.

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी से तुरंत पहल करने की मांग की है. उनकी मांग है कि मैदान से जल्द कचरा हटाया जाए और नियमित सफाई की व्यवस्था हो, ताकि दोबारा ऐसी स्थिति न बने.

About The Author

See also  वेतन विवाद में युवक की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; लूटे गए मोबाइल और 11 हजार रुपये बरामद

You may have missed