दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों पर रहेगी नजर, चेन स्नेचिंग रोकने के लिए सादे लिबास में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

Advertisements

आदित्यपुर : दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को आदित्यपुर स्थित एशिया भवन में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पूजा के दौरान ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

डीसी नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी श्रद्धालुओं के प्रति अपना आचरण अच्छा रखें। पूजा पंडालों के लिए जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने निर्देश दिया कि पूजा पंडालों के आसपास नॉनवेज की दुकानें नहीं लगाई जाएं। जिन स्थानों पर भीड़ अधिक जुट रही है, वहां लगे स्टॉल हटवाए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही में परेशानी न हो। खराब पड़ी लाइटों को तत्काल दुरुस्त कराने का भी निर्देश दिया गया।

डीसी ने कहा कि दुर्गा पूजा साल में एक बार आने वाला विशेष अवसर है। छोटी-मोटी गलतियों को सहानुभूतिपूर्वक देखा जाए, लेकिन गंभीर गलतियों को नजरअंदाज नहीं किया जाए। सभी पदाधिकारी सतर्क रहकर अपने विवेक से पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं और बदमाशों तथा हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखें।

उन्होंने विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने तथा विसर्जन में शामिल वाहनों के चालकों की जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि कोई भी चालक नशे की हालत में वाहन नहीं चलाए।

सादे लिबास में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

एसपी मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि पुलिस की पूरी टीम मजिस्ट्रेट के साथ ड्यूटी पर मुस्तैद रहेगी। आदतन अपराधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। मेले में सादे लिबास में पुलिस पदाधिकारियों और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी होगी। चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।

See also  संतान दिलाने का झांसा देकर महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव, फर्जी तांत्रिक गिरफ्तार

बैठक में डीडीसी रीना हांसदा, एडीसी जयवर्धन कुमार, एसडीओ अभिनव प्रकाश, एसडीपीओ, आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार, इंस्पेक्टर राजेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

About The Author

You may have missed