डीएवी स्कूल में गरबा और दुर्गा पूजा उत्सव, डांडिया पर झूमे विद्यार्थी और अभिभावक

बहरागोड़ा : टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में नवरात्रि के मौके पर गरबा एवं दुर्गा पूजा उत्सव आयोजित किया गया. रंग-बिरंगे परिधानों में सजे विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने डांडिया नृत्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्रीमती बिनी सारंगी, डॉ. दिनेश सारंगी और एलएमसी सदस्य स्वर्ण कमल महंती ने दीप जलाकर और मां दुर्गा की आरती के साथ की.


विद्यार्थियों ने ‘दुर्गे-दुर्गे दुर्गति नाशिनी’ स्वागत गीत और स्वागत नृत्य पेश किया. यूकेजी की छात्रा आराध्या भोल ने अंग्रेजी में दुर्गा पूजा के महत्व पर अपने विचार रखे. नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने ‘दशहरा आया’ विषय पर कविताएं सुनाईं.
प्राचार्य मुकेश कुमार ने नवरात्रि और दुर्गा पूजा के धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व पर बात की. उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ते हैं.


