वाहन जांच में गाड़ी चलाते पकड़े गए नाबालिग छात्र, पुलिस ने परिजनों को दी सख्त हिदायत

Advertisements

सिमडेगा : सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और अपराध नियंत्रण को लेकर सिमडेगा पुलिस ने बुधवार को जिलेभर में वाहन जांच और एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना और ओपी क्षेत्रों में वाहनों की जांच की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की पड़ताल के साथ वाहन चालकों के वैध दस्तावेजों और जरूरी कागजातों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। वहीं, निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वालों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जांच अभियान के दौरान कुछ नाबालिग स्कूली छात्र वाहन चलाते पकड़े गए। पुलिस ने उनके परिजनों को थाने बुलाया और अभिभावकों की मौजूदगी में बच्चों को कम उम्र में वाहन चलाने से होने वाले खतरों के बारे में समझाया। इसके बाद छात्रों को चेतावनी देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने अभिभावकों को सख्त हिदायत दी कि वे किसी भी परिस्थिति में अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें।

पुलिस अधीक्षक ने अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी निभाने और उन्हें वाहन चलाने से रोकने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि नाबालिगों के वाहन चलाने से उनकी अपनी जान के साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सिमडेगा पुलिस ने स्पष्ट किया कि आम लोगों की सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और अपराध नियंत्रण के लिए वाहन जांच तथा एंटी क्राइम चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

About The Author

You may have missed