टाटा स्टील की कैंटीन का बदलेगा मेनू, नाश्ते में लिट्टी, मूंग दाल चीला और ओट्स उपमा समेत कई नए विकल्प

Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों को अब कंपनी की कैंटीन में नाश्ते के लिए कई नए विकल्प मिलेंगे। कर्मचारियों की सेहत और लंबे समय से की जा रही मांग को देखते हुए कैंटीन के मेनू में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार को टाटा स्टील वर्क्स जनरल ऑफिस में चीफ एचआरएम यशवंत पांडेय की अध्यक्षता में हुई सेंट्रल कैंटीन मैनेजिंग कमेटी (सीसीएमसी) की बैठक में नए वर्क ऑर्डर को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। नए मेनू में ब्लैक कॉफी, ग्रीन टी, मिल्क कॉफी, झालमुड़ी, दाल पूड़ी, उबला चना, दलिया उपमा, ओट्स उपमा, मेदू वड़ा, सेवई उपमा, उबला शकरकंद, मूंग दाल चीला, पकौड़ा, ढोकला, पोहा और लिट्टी को शामिल किया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कर्मचारियों के लिए दोपहर के भोजन में हाफ प्लेट, फुल प्लेट और एक्स्ट्रा प्लेट के तीन विकल्प उपलब्ध होंगे। इसके अलावा पूरे साल उबला अंडा देने का भी निर्णय लिया गया है। सभी कैंटीन में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक नाश्ता मिलेगा, जबकि ट्रॉली प्वाइंट पर सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक इसकी व्यवस्था रहेगी। ट्रॉली सेवा में देरी कम करने के लिए रेल और रोड मूवमेंट के आधार पर अलग-अलग जोन निर्धारित किए गए हैं, ताकि कर्मचारियों को समय पर भोजन उपलब्ध कराया जा सके।

बैठक में सीसीएमसी के चेयरमैन सह चीफ एचआरएम यशवंत पांडेय, वाइस चेयरमैन सह टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज, कमेटी सदस्य पीके चौधरी, उमाशंकर पटनायक, हेड कैंटीन रिचा केडिया और सीनियर मैनेजर शौकत खान मौजूद रहे। इनके अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर उदय कुमार, अरविंद यादव, विमल, शैलेंद्र राय, विजय कुमार सिंह, अमोलक सिंह, राजकुमार, सुमन कुमार, मनोज कुमार, विवेक कुमार और राकेश कुमार सिंह भी बैठक में शामिल हुए।

About The Author

You may have missed