दूषित पानी और जर्जर जल टैंकों से लोग परेशान, पानी की जांच और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

Advertisements

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में दूषित पेयजल की आपूर्ति और खराब जल टैंकों को लेकर लोगों में नाराजगी है. कई मोहल्लों के लोग गंदे पानी और कम प्रेशर की समस्या झेल रहे हैं. प्रभावित नागरिकों ने संबंधित विभाग और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

स्थानीय निवासी नीलोफर हुसैन ने बताया कि कई घरों में पहुंच रहा पानी साफ नहीं है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर खतरा है. उन्होंने टीडीएस, पीएच, बैक्टीरिया और अन्य दूषित तत्वों की वैज्ञानिक जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की. साथ ही कहा कि जब तक सुरक्षित जलापूर्ति न हो, तब तक साफ पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए.

लोगों के मुताबिक, नगर परिषद के पास करीब एक लाख गैलन क्षमता वाले जल टैंक में फिल्टर फटने और कम प्रेशर की शिकायतें हैं. इससे तेल गली, पल गली, राजाराम बाड़ी, गरीब कॉलोनी, पीबी रोड, पहलवान डेरा और मछली मोहल्ला के लोग परेशान हैं. एमई स्कूल रोड कंपाउंड का टैंक भी आठ महीने से खराब पड़ा है. लोगों का कहना है कि करीब 15 साल पहले बने टैंक इतनी जल्दी जर्जर हो गए, इसलिए निर्माण और रखरखाव में लापरवाही की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए.

About The Author

You may have missed