जमशेदपुर में दिनदहाड़े फल व्यापारी की गोली मारकर हत्या, 6 घंटे तक टिनप्लेट गोलचक्कर जाम

0
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर में फल कारोबारी कन्हैया यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद इलाके में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने टिनप्लेट गोलचक्कर को करीब छह घंटे तक जाम कर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

प्रदर्शन के कारण यातायात पूरी तरह बाधित रहा। लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग के आश्वासन के बाद जाम समाप्त किया गया।

ग्रामीण एसपी ने बताया कि मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस की टीमें शहर के बाहर भी छापेमारी कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह कन्हैया यादव मॉर्निंग वॉक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्हें सिर में दो गोलियां लगीं, जबकि पेट और पैर में एक-एक गोली मारी गई।

गंभीर हालत में उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद उनके साथी रंजीत शर्मा उर्फ काली सिटी डीएसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। परिजनों ने कुछ संदिग्ध लोगों के नाम भी बताए हैं।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और दो संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुर्गा पूजा के दौरान भी कुछ अपराधियों ने इलाके में पिस्तौल लहराई थी। उस समय कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई थी। लोगों का कहना है कि अगर पहले कदम उठाया जाता तो शायद यह वारदात नहीं होती।

See also  आबिद हुसैन पर फायरिंग मामले में दो संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने के आरोप की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।


About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed