43 पुड़िया ब्राउन शुगर और करीब 6 हजार रुपए नगद के साथ एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela : जमशेदपुर शहर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सोनारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से 43 पुड़िया ब्राउन शुगर और करीब 6 हजार रुपए नगद बरामद किए गए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को 1 अप्रैल की रात गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि दोमुहानी पुल के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीसीआर डीएसपी के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक महिला समेत तीन युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भारती केवट (40), विशाल केवट (20), रिशु साहू (29) और कुमार बहादुर (32) के रूप में हुई है. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सभी आरोपी लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त थे. हाल ही में इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था, जिसमें ये नशीले पदार्थों की बिक्री करते हुए दिखाई दे रहे थे. इस संबंध में आज सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि शहर में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी हाल में नशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएग

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed