पूर्व विधायक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

Advertisements

कोचस /रोहतास (संवाददाता ):- बुधवार के दिन संध्या के 5 बजे करगहर विधानसभा के पूर्व विधायक वशिष्ठ सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचस का निरीक्षण किया। माननीय विधायक ने स्वास्थ्य केंद्र के स्वच्छता एवं व्यवस्था पर प्रसंता जाहिर किया। उन्होंने सामुदायिक केंद्र कोचस के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार को हरसंभव मरीजों की चिकित्सा हेतु मदद करने का आश्वासन दिया है। पीएचसी प्रभारी डॉ विजय कुमार ने कहा कि हमें तत्काल एक्सरे मशीन तथा अल्ट्रासाउंड मशीन दिलाने का मुझे आश्वासन दिया है। जिसमें की ग्रामीण जनता तथा गरीब तबके लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने डॉ कुमार से यह भी कहा कि पीएचसी में आए हुए जनता को पानी पीने हेतु आर० ओ॰ शीतल जल एवं गर्म जल मशीन देने का आश्वासन दिए हैं। पूर्व विधायक के द्वारा पूछे जाने पर डॉ ने कहा कि इस महामारी में हम हर वक्त जनता के लिए तैयार हैं 24 घंटे पीएचसी के तरफ से किसी भी मरीज के लिए सेवाएं उपलब्ध है। निरीक्षण करने पहुंचे जदयू के कोचस प्रखंड अध्यक्ष हरिहर प्रसाद, डॉक्टर विकास कुमार ,केयर इंडिया के कुमार गौतम ,तथा अन्य समाजसेवी उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

You may have missed