मुखिया द्वारा इटवा पंचायत को कराया जा रहा है सेनेटाइज

Advertisements

दावथ /रोहतास (चारोधाम मिश्रा):-दावथ प्रखंड क्षेत्र के इटवा पंचायत अंतर्गत तमाम गाँवों का मुखिया सत्येंद्र कुमार शर्मा के द्वारा सैनिटाइज कराया जा रहा है।, मुखिया ने बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए इटवा पंचायत के परमडीह, बतसा,शाहपुर,खैरही,बहुआरा,बभनी, यगोधरा,हमीर डिहरी, वैरिया व झलखोरिया सहित कई गांवों के अलावे धर्मस्थल, शिक्षण-संस्थान एवं गलियों को पूरी तरह से सेनिटाइज किया जा रहा हैं। सेनिटाजर का कार्य पंचायत के मुखिया के द्वारा लगभग दो सप्ताह से कराया जा रहा हैं। सेनिटाइजर करने में लगें मेरे साथ सहयोगियों के द्वारा पंचायत के सभी गाँवों के गलियों, घरों, धार्मिक स्थलों एवं शिक्षण-संस्थान को सेनिटाइजर किया जा रहा हैं। मुखिया ने पंचायतवासियों से अपील किया कि सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन का पालन करते हुए घर में रहें एवं सुरक्षित रहें। पंचायतवासियों के बचाव के लिए हर संभव प्रयास किया जाता रहेगा। उन्होंने प्रखंड के सभी पंचायतों के जनता से अपील किया कि कोविड वैक्सीन टीका अवश्य लें औऱ नौजवान साथी रजिस्ट्रेशन करा वैक्सीन लगवा लें। उन्होंने बताया कि ब्लैक फंगस का भी खतरा बढ़ा हुआ है। बिहार सरकार ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है। इस ब्लैक फंगस से प्रखंडवासियों को बचना जरूरी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

You may have missed