बाइक और ट्रैक्टर के जोरदार टक्कर में पिता पुत्री की मौत पत्नी गंभीर रूप से घायल

Advertisements

कोचस  /रोहतास (संवाददाता ):– कोचस प्रखंड क्षेत्र के भागीरथा गांव के समीप एक अनियंत्रित बाइक ने सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार 28 वर्षीय संजय चौहान तथा उनके 3 वर्षीय पुत्र रिक्की कुमार की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी अनिता देवी उम्र 26 वर्ष एवं एक वर्षीय बच्चे घायल हो गया। घटना के बारे में बताया जाता है कि बक्सर जिला के राजपुर थाना के अकबरपुर गांव के रहने वाले संजय अपनी पत्नी तथा बच्चे को लेकर शादी समरोह से गांव लौट रहा था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। सूचना मिलते ही दिनारा थाना की पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा। जबकि महिला को कोचस से रेफर ट्रामासेन्टर वाराणसी कर दिया गया।वहीं सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार यादव ने अपने निजी ऐम्बुलेंस से महिला को वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया और उनको परिवार को काफी सहयोग करने में अहम भूमिका रहा।महिला कि स्थिति नाजुक बनी हुई है.उधर इस हादसे के बाद परिजनों का हाल बेहाल है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

You may have missed