पेड़ पर चढ़े पूर्व उपमुखिया, अचानक बिगड़ा संतुलन… गिरते ही मौत, गांव में पसरा मातम

0
Advertisements

MUZAFFARNAGAR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी प्रखंड अंतर्गत रजवाड़ा भगवान पंचायत में एक दर्दनाक हादसे में पूर्व उपमुखिया सुरेंद्र चौधरी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह ताड़ के पेड़ पर चढ़े थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। घटना के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही बेहोश हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।सुरेंद्र चौधरी के निधन की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है। वह मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे और उपमुखिया रहते हुए सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  घर से भागे नाबालिग लड़की और बालिग प्रेमी को सुरक्षा जवानों ने पकड़ा

Thanks for your Feedback!

You may have missed