पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती होने के बाद नेताओं ने जाना हालचाल

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) कांग्रेस के अध्यक्ष रहे परविंदर सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनकी जांच की और दवा के साथ आराम करने की सलाह दी। स्वास्थ्य संबंधी सूचना मिलते ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल बन गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

परविंदर सिंह का हालचाल जानने के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, प्रदेश कोऑर्डिनेशन सदस्य विजय खां, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री रविंद्र कुमार झा, वरिष्ठ नेता उपेंद्र सिंह मस्तान, डॉ. परीतोष सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह और संजय सिंह आजाद अस्पताल पहुंचे। सभी नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इसके अलावा कांग्रेसाध्यक्ष गुरदीप सिंह सोहल, महामंत्री रोकेश साहू, कौशल प्रधान, सन्नी सिंह, युवा जिला उपाध्यक्ष आशीष ठाकुर, सचिव सुल्तान अहमद, शिवनन्दन सिंह और रंजीत सिंह समेत कई कार्यकर्ताओं ने भी अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

About The Author

See also  टिनप्लेट गोलचक्कर पर तेज रफ्तार कार पलटी, दो लोग घायल

You may have missed