भाजपा में शामिल हुई पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता , दुमका से लड़ सकती है चुनाव

0
Advertisements
Advertisements

राज्य में सियासी उठापठक का एक बड़ा मामला दिख रहा है। राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का आंतरिक कलह सामने आने लगा है। इसी क्रम में मंगलवार को पार्टी विधायक सीता सोरेन ने दल के महासचिव समेत प्राथमिक सदस्यता तक से त्यागपत्र दे दिया साथ ही झारखंड विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। सीता सोरेन ने अपना इस्तीफा झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन को भेज दिया है।पार्टी सूत्रों की माने तो वो चम्पई सोरेन को सीएम बनाने से नाराज चल रही थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

भाजपा में शामिल हुईं सीता सोरेन:
सीता सोरेन भाजपा का दामन थाम लिया है । मंगलवार को उन्होंने झामुमो के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया फिल्हाल सीता सोरेन दिल्ली में हैं और दो दिनों के बाद रांची लौटेंगी। जानकारी यह भी सामने आ रही है कि दुमका से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

See also  बाबा धाम पहुंचे डिप्टी सीएम, विधि-विधान से पूजा… राज्य की खुशहाली की मांगी दुआ

Thanks for your Feedback!

You may have missed