ईलाज खर्च ज्यादा लेने को मुद्दा बनाकर पूर्व सीविल सर्जन को पीटा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । जिले के पोटका के हाता में जमशेदपुर के पूर्व सीविल सर्जन डॉ. एके लाल पर ईलाज का खर्च ज्यादा लेने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने उनकी पिटाई कर दी. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के तीन आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया जा रहा है कि राजनगर प्रखंड के शोभापुर गांव का वसीम को तारा सेवा सदन में ईलाज के लिए भर्ती कराया था. रोगी के ठीक होने के बाद उसकी छुट्टी कराकर परिजन ले गए थे. रोगी के घर जाने के बाद इमामुद्दीन, आफताब, सैफुल, उस्मान और मल्लिक तारा सेवा सदन में पहुंच गया और रुपये ज्यादा लेने का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी. घटना में डॉ लाल ने किसी तरह से अपनी जान बचाई.

Thanks for your Feedback!

You may have missed