विप्रो लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन अज़ीम प्रेमजी ने झारखण्ड के विजन 2050 की सराहना की,

0
Advertisements

दावोस: वर्ल्ड एकोनॉमिक फ़ोरम, दावोस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेत्रत्व में झारखंड द्वारा युवा झारखंड प्रकृति के साथ सामंजस्य में विकास की सोच के साथ भाग ले रहा है। इस अवसर पर विप्रो लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन और वर्तमान में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने झारखंड राज्य के इस कदम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि झारखंड राज्य अपने विकास के लिए गंभीर और संगठित प्रयास कर रहा है।अजीम प्रेमजी फाउंडेशन झारखंड राज्य में एक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल और विश्वविद्यालय की स्थापना कर रहा है, जो एक बहुत बड़ा निवेश है। झारखंड सरकार से हमें निरंतर सहयोग और एक सक्रिय व सकारात्मक दृष्टिकोण का अनुभव हुआ है। हमारा अनुभव बहुत अनुकूल रहा है। मैं भारत और दुनिया भर के निवेशकों का स्वागत करता हूँ कि वे झारखंड में निवेश करने पर विचार करें। मैं राज्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूँ।

मालूम हो कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा रांची के इटकी में एक विश्वविद्यालय, 1300 बेड का अस्पताल, एक मेडिकल कॉलेज तथा एक स्कूल की स्थापना की जा रही है, जो राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  क्रेन से 1.7 किलो गांजा बरामद, मानगो का युवक समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed