नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म, मामला दर्ज, भेजा न्यायिक हिरासत में

0
Advertisements

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा थाना क्षेत्र की रहनेवाली एक नाबालिग लड़की (16) से बहला-फुसलाकर जबरन दुष्कर्म करने का एक मामला दर्ज किया गया है. घटना के बाद मामला जैसे ही थाने तक पहुंचा था कि पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुये आरोपी विकास गोराई के आवास लच्छीपुर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

दोनों की पहले से ही थी जान-पहचान

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों की पहले से ही जान-पहचान थी. आरोपी विकास गोराई बुधवार को नाबालिग लड़की के घर पर गया हुआ था. इस बीच उसे घर पर अकेला पाकर शाम 6 बजे उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. घटना के समय भी नाबालिग लड़की घटना का विरोध भी कर रही थी.

नाबालिग का पुलिस ने कराया मेडिकल

घटना के बाद पुलिस ने गुरुवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं नाबालिग लड़की का पटमदा पुलिस ने एमजीएम अस्पताल में मेडिकल कराया गया है. इसके बाद पुलिस उसका कोर्ट में 164 का बयान करायेगी.

About The Author

See also  संवाद 2026 के तीसरे दिन विरासत, पहचान और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

Thanks for your Feedback!

You may have missed