पहली बार मैट्रिक के तर्ज पर नौवीं की वार्षिक परीक्षा ली गई

Advertisements

दावथ /रोहतास (चारोधाम मिश्रा):- शिक्षा विभाग के मिले निर्देश के तहत पहली बार मैट्रिक के तर्ज पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति,पटना के देखरेख में शुक्रवार से दोपालियों में प्रखंड क्षेत्र के जे पी के इंटर कॉलेज बभनौल, प्रोजेक्ट बालिका +2 विद्यालय दावथ, राम प्यार सिंह+2 विद्यालय कवई,जगनारायण उच्चतर विद्यालय कोआथ सहित सभी माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने पहली बार ओएमआर शीट पर नौवीं की वार्षिक परीक्षा दी।इस संबंध में पूछने पर जे पी के इंटर कॉलेज के प्राचार्य विक्की चौबे ने बताया कि मेरे विद्यालय में 210छात्र तथा 115 छात्रा सहित कुल 325 छात्र-छात्राओं ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा निर्गत ओएमआर शीट एवं प्रश्न पत्र से नौवीं वर्ग के छात्र-छात्राओं ने वार्षिक परीक्षा 2021 के तहत प्रथम पाली में विज्ञान जबकि द्वितीय पाली में गणित का परीक्षा दिया। आगे उन्होंने बताया कि इस सुविधा के अनुसार लिए जा रहे परीक्षा से मैट्रिक परीक्षा देने वाले छात्र-छात्रा अभी से ही परिपक्व हो जाएंगे। यह परीक्षा आगामी 3 मार्च तक चलेगा । जब कि 4 मार्च को प्रायोगिक परीक्षा ली जायेगी। मौके पर उप प्राचार्य के के पाण्डेय वरीय शिक्षक उमेश पाठक,दिनेश पाण्डेय,अनिल कुमार मिश्रा, शिवकुमार पंडित,मिथलेश चौधरी,राहुल सिंह, राजू रंजन दुबे,राजकिशोर केसरी मदन चौबे,, सहित सभी शिक्षक कर्मी एवं सहकर्मी उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed