आदित्यपुर एवं गम्हरिया में फूड सेफ़्टी विभाग ने किया औचक निरीक्षण , गड़बड़ी पाए जाने वाले रेस्टोरेंट को दी चेतावनी …

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर / गम्हरिया / सरायकेला :- पर्व त्योहार के मद्देनजर गुरुवार को सरायकेला खरसावां जिला फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने फूड इंस्पेक्टर अदिति सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर एवं गम्हरिया के कई होटलों में दबिश दी और निर्मित मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल कलेक्ट किए. बता दें कि त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच करने के लिए आदित्यपुर व गम्हरिया में अभियान चलाकर औचक निरीक्षण किया गया . इस दौरान टीम ने कुल 27 होटलों व दुकानों से 120 खाद्य वस्तुओं की जांच की. इस दौरान टीम ने चलंत जांच लैब में खाद्यान्न की जांच पड़ताल की. टीम ने आदित्यपुर फैमिली रेस्टोरेंट, दिलीप स्वीट्स, तुलसी जनरल स्टोर, रिफ्रैश बार एंड रेस्टोरेंट, महामाया स्वीट्स, सत्पथी स्वीट्स, गम्हरिया के श्याम स्वीट्स, बंगाल स्वीट्स में खाद्य पदार्थों में गड़बड़ी पाई. फूड इंस्पेक्टर अदिति सिंह ने गड़बड़ी पाए गए होटल एवं दुकान मालिकों को सुधार लाने की चेतावनी देकर छोड़ दिया. टीम में खाद्य निरीक्षक संतोष कुमार साहू, कार्तिक महतो, एलेक्स राहुल तिग्गा, नेहा कुमारी, स्नेहा कुमारी आदि शामिल थीं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed