सरायकेला के गम्हरिया स्वास्थ्य केंद्र में डीसी के औचक जांच के बाद शो-कॉज, तबादला और वेतन रोकने के आदेश जारी…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में उपायुक्त द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय ने अलग-अलग आदेश जारी करते हुए कई कर्मचारियों और अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल संचालन, दवा प्रबंधन, उपस्थिति और मलेरिया नियंत्रण से जुड़ी कई खामियां उजागर हुईं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जारी आदेशों के अनुसार, गम्हरिया स्वास्थ्य केंद्र में एक्सपायरी दवाएं मिलने के मामले में फार्मासिस्ट सुजीत कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाकर ईचागढ़ स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं, चिकित्सक डॉ. बसंत कुमार को ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर गम्हरिया से हटाकर तिरुलडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। इसके अलावा कई अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति को गंभीर मानते हुए उनके वेतन पर रोक लगाने और अनुपस्थिति अवधि का समायोजन करने का निर्देश भी दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया नियंत्रण इकाई के स्वच्छता निरीक्षक संतोष कुमार साहू को भी शो कॉज का नोटिस जारी किया है। आरोप है कि बड़ी मात्रा में उपलब्ध दवाओं और सामग्रियों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्रों तक नहीं पहुंचाया गया, जिससे मलेरिया नियंत्रण कार्य प्रभावित हुआ। वहीं प्रभारी कार्यक्रम प्रबंधक प्रमोद कुमार से भी अस्पताल संचालन में लापरवाही को लेकर तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

जारी पत्रों में यह भी कहा गया है कि निरीक्षण के दौरान देर से कार्यालय पहुंचने वाले कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए समय पर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने साफ किया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में संबंधित कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed