छऊ-झूमर उत्सव में लोक कलाकारों का जलवा, देर रात तक झूमते रहे लोग

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला-खरसावां : ईचागढ़ के चोगा-आदरडीह में आयोजित दो दिवसीय छऊ-झूमर उत्सव के अंतिम दिन लोक कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह सांस्कृतिक रंग में रंग दिया। छऊ, नागपुरी और कुड़माली झूमर की धुनों पर देर रात तक दर्शकों की भीड़ जुटी रही और लोग कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की सांस्कृतिक समारोह अनुदान योजना के तहत मानभूम सांस्कृतिक समिति आदरडीह द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के कोटशिला से आईं लोक कलाकार ममता महतो ने कुड़माली झूमर पेश किया। वहीं, ईचागढ़ चोगा के छऊ गुरु उस्ताद सुचंद महतो और उनकी टीम ने मानभूम शैली के छऊ नृत्य से लोगों का मन मोह लिया। रांची से पहुंचे कलाकारों ने नागपुरी झूमर की प्रस्तुति दी, जबकि भावतरण महतो और विकास महतो के दरबारी झूमर पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे।

समापन समारोह में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम पंचानन उरांव, जिला परिषद सदस्य सुभाषिनी देवी, उप प्रमुख दीपक कुमार साव, वरिष्ठ नागपुरी लोक कलाकार सुनील कुमार, मुखिया नयन सिंह मुंडा, ठाकुर दास महतो और प्रभात कुमार महतो समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

See also  राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन की तैयारियों को लेकर NIT जमशेदपुर में समीक्षा बैठक संपन्न

Thanks for your Feedback!

You may have missed