रेलवे लाइन पर धुंध की चादर, ये ट्रेनें हुईं घंटों लेट

0
Advertisements
Advertisements

Delhi: भारतीय रेल पर घने कोहरे की मार पड़ी है। हावड़ा-दिल्ली रूट का अहम रेलवे स्टेशन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन घने कोहरे की चपेट में है। एक्सप्रेस ट्रेनों सहित सभी राजधानी ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। ट्रेनों के इंतजार में ठंड से ठिठुरने को यात्री मजबूर हैं। मोबाइल ऐप और रेलवे अनाउंसमेंट के सहारे ट्रेनों का इंतजार यात्री कर रहे हैं।बता दें कि कोहरे के कारण रेल यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। दिल्ली से हावड़ा और पूर्वोत्तर की ओर जाने वाली राजधानी और एक्सप्रेस ट्रेनें 6-6 घंटे देरी से चल रही हैं। लगातार कोहरा बढ़ने से यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। राजधानी समेत सभी एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार पर लगाम लग गई है।उत्तर प्रदेश के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा. विजिबिलिटी इतनी कम थी कि स्टेशन पूरी तरह कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया. इस सीजन का अब तक का सबसे घना कोहरा यहां दर्ज किया गया. लगातार कम दृश्यता की वजह से ट्रेनों की रफ्तार थम गई है और संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है.अपने समय की पाबंदी के लिए पहचानी जाने वाली नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस और सैरंग राजधानी एक्सप्रेस करीब 10-10 घंटे की देरी से चल रही हैं. इसके अलावा उड़ीसा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 2 घंटे, सहरसा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, हावड़ा-मुंबई मेल डेढ़ घंटे, दानापुर-बेंगलुरु स्पेशल एक्सप्रेस 15 घंटे, विशाखापट्टनम-वाराणसी एक्सप्रेस 4 घंटे 30 मिनट, नई दिल्ली-इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस 4 घंटे, नई दिल्ली-राजेंद्र नगर अमृत भारत एक्सप्रेस 6 घंटे, दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस 3 घंटे 30 मिनट और आनंद विहार-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से चल रही हैं.इसके अलावा नई दिल्ली-गुवाहाटी पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति 5 घंटे, रक्सौल स्पेशल 3 घंटे, जयनगर स्पेशल 5 घंटे, गोड्डा वीकली एक्सप्रेस 6 घंटे, कोटा-पटना एक्सप्रेस 2 घंटे, देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस 4 घंटे 30 मिनट और दून एक्सप्रेस करीब 2 घंटे लेट चल रही है. ट्रेनों की इस लेटलतीफी ने यात्रियों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है.
स्टेशन पर ठंड और कोहरे के बीच ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों का सब्र जवाब देने लगा है. कई यात्री घंटों से प्लेटफॉर्म पर बैठे हैं, तो कई लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए. उज्ज्वल सिंह नाम के यात्री ने कहा, मैं मगध एक्सप्रेस का इंतजार कर रहा हूं. ट्रेन अपने समय से 4 घंटे लेट है. घना कोहरा पड़ रहा है, आने-जाने में बहुत दिक्कत हो रही है. सान्या झा ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा, हमें भागलपुर जाना है. सुबह से स्टेशन पर हैं, लेकिन ट्रेन लगातार लेट होती जा रही है. इतनी ठंड में इंतजार करना बहुत मुश्किल हो गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed