नलगोंडा मंदिर उत्सव में भीड़ की भगदड़, अग्निगुंडम में गिरने से 11 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल

0
Advertisements

नलगोंडा : तेलंगाना के नलगोंडा जिले में वेमुलपल्ली मंडल के आमनगल्लू गांव में पार्वती रामलिंगेश्वर स्वामी मंदिर के वार्षिक उत्सव के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। भीड़ में धक्का‑मुक्की के कारण कई श्रद्धालु अग्निगुंडम के पास संतुलन खो बैठे और सीधे जलती आग में गिर गए, जिससे 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह मामला बुधवार सुबह तब सामने आया जब उत्सव के दौरान हजारों भक्त “अग्निगुंडम” की रस्म निभा रहे थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोग लाइन में खड़े थे। तभी अचानक किसी ने पीछे से धक्का दिया और भगदड़ मची। कई श्रद्धालु संतुलन खोकर आग की तरफ गिर पड़े।घायल भक्तों को तुरंत मौके पर मौजूद लोगों और ग्रामीणों ने आग से बाहर निकाल लिया। सभी को हुटाहुटी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने कहा कि घाव विशेषकर पैरों और हाथों पर गहरे जलने के कारण हैं, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल श्रद्धालु को इलाज के लिए नलगोंडा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।यह उत्सव हर साल फाल्गुन मास में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है और अग्निगुंडम पार करने की रस्म भक्तों के बीच बेहद लोकप्रिय है। पर इस बार सुरक्षा इंतजामों की कमी ने हादसे को न्योता दिया। स्थानीय लोगों और परिजन ने आरोप लगाया है कि आयोजन स्थल पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा‑बैरिकेडिंग का कोई ठोस इंतजाम नहीं किया गया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस ने मंदिर कमेटी के सदस्यों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 125 (लापरवाही से चोट पहुंचाना) और 281 (सार्वजनिक जगह पर खतरा पैदा करना) के तहत एफआईआर दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारी मौके के CCTV फुटेज और गवाहों के बयान जुटा रहे हैं ताकि पता लगाया जा सके कि किस तरह की लापरवाही हुई थी। प्रशासन ने भी बाकी उत्सव के कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आगे ऐसी दुर्घटना न हो। घायलों के इलाजको लेकर मंदिर कमेटी ने खर्च वहन करने का आश्वासन दिया है।

See also  छठ घाटों की सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सोमवार तक निरीक्षण रिपोर्ट का निर्देश

 

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed