सरायकेला के पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया फर्स्ट एड एवं ब्रीथ एनालाइजर प्रशिक्षण

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela : सरायकेला के पुलिस पदाधिकारियों को शनिवार को टाउन हॉल सभागार में फर्स्ट एड एवं ब्रीथ एनालाइजर प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी सहायता प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित करना था. प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया, डीएसपी हेडक्वार्टर पूजा कुमारी, डॉ. चंदन एवं डॉ. अनिर्बन महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को सड़क दुर्घटना, आपातकालीन स्थिति एवं अन्य घटनाओं में प्राथमिक उपचार देने के तरीकों की जानकारी दी गई. वहीं ब्रीथ एनालाइजर मशीन के सही उपयोग तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया गया. विशेषज्ञ चिकित्सकों ने फर्स्ट एड से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी देते हुए मौके पर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी कराया. अधिकारियों को घायल व्यक्ति की प्राथमिक सहायता, रक्तस्राव रोकने, सीपीआर देने तथा दुर्घटना के समय तत्काल कार्रवाई के बारे में प्रशिक्षित किया गया.
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम से पुलिसकर्मी आपात स्थिति में अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेंगे और आम लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  राइस मिल डकैती का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed