होटल बंद कर घर लौट रहे विशाल गोराई पर फायरिंग, 2 आरोपी गिरफ्तार; देसी कट्टा और गोली बरामद

Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना कांड संख्या 211/26 दिनांक 29/07/26 धारा -109/61(2) BNS & 27 Arm’s act में प्राथमिकी अभियुक्त विक्की कुमार पांडे उम्र करीब 34 वर्ष पिता देवेंद्र नाथ पांडे पता गम्हरिया स्टेशन रोड साइ नगर थाना आदित्यपुर जिला सरायकेला खरसावां 02. बजरंगी कुमार महतो उम्र करीब 20 वर्ष पिता हरि महतो ग्राम खूंटी थाना चौक जिला सरायकेला खरसावां को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।
इनके निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया एक देशी कट्टा और एक गोली बरामद किया गया है। साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों का नाम बताया गया जिसका सत्यापन करते हुए छापामारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 28.7.2026 को रात्रि के समय इस कांड के वादी विशाल गोराई जब अपना होटल बंद करके अपने घर जा रहे थे तभी रास्ते में भीतरी पुलिया के पास कांड में नामजद अभियुक्त विक्की पांडे के द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर विशाल गोराई के ऊपर जान मारने के नियत से फायरिंग की गई थी जिसमें वादी को कमर के पास एक गोली लग गया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  एसपी पर तानी लोडेड AK-47, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हमला; माओवादी कमांडर गिरफ्तार

You may have missed