Advertisements

जमशेदपुर : सोनारी मरारपाड़ा का है. यहां अपराधियों ने स्क्रैप ठेकेदार लाल जी प्रसाद के घर के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग की. उसके बाद अपराधी देखते ही देखते मौके से भाग भी निकले. इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी है. इधर घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. प्रथम दृष्टया यह माना जा रहा है कि अपराधियों के रंगदारी के लिए कारोबारी को धमकाने की नीयत से फायरिंग की इस घटना को अंजाम दिया होगा. हालांकि, अभी पूरा मामला पुलिस की जांच का विषय बना हुआ है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी स्क्रैप कारोबारी लालजी प्रसाद पर स्थानीय साईं एरिया साई मंदिर के सामने अपराधियों ने फायरिंग की थी. इस बीच मामले की जांच मे जुटी पुलिस घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगालने में जुटी है.

About The Author

See also  सिंहभूम चैंबर ने कॉन्सन्ट्रेटेड सोलर थर्मल टेक्नोलॉजी पर आयोजित की जागरूकता कार्यशाला

Thanks for your Feedback!

You may have missed