Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:  एमजीएम थाना क्षेत्र के देवघर गांव में स्थित फैज अहमद सिद्धिकी की स्पेयर पार्टस की गोदाम में मंगलवार की सुबह आग लग गई. घटना की जानकारी मिलते ही वे पहुंचे और साथ में पुलिस और फायर ब्रिगेड ऑफिस में भी घटना की जानकारी दी. जबतक वे मौके पर पहुंचते उसके पहले ही सबकुच जल चुका था. उनका कहना है कि घटना में उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

धुंआ निकलने से लोगों को मिली थी जानकारी

गोदाम से घुंआ निकलने के कारण स्थानीय लोगों को आग लगने की जानकारी मिली थी. इसके बाद किसी ने फैज को फोन कर घटना की जानकारी दी. गोलमुरी के रहने वाले फैज का कहना है कि उन्हें भी नहीं पता कि गोदाम में आग कैसे लगी है. इधर एमजीएम पुलिस का कहना है कि घटना के बाद आग लगने के कारणों की जानकारी ली जा रही है.

See also  महुआडांड़ में खुले ट्रांसफॉर्मर और उलझे तार बने खतरा, हर पल हादसे की आशंका

Thanks for your Feedback!