गोटपा खेल मैदान पर बिक्रमगंज बनाम संझौली के बीच फाइनल मुकाबला,मुख्य अतिथि ने फिता काट व किक मार मैंच का किया शुभारंभ

Advertisements
Advertisements

बिक्रमगंज /रोहतास (संवाददाता ):- स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के रामरतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोटपा खेल मैदान पर आजाद क्लब गोटपा के तत्वावधान में बिक्रमगंज बनाम संझौली के बीच फाइनल फुटबॉल मैच खेला गया । जिस मैच का उद्घाटन चैनपुर विधानसभा के विधायक सह बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री जमां खान एवं जदयू नेता आलोक सिंह ने संयुक्त रूप से फिता काट एवं किक मार शुभारंभ किया । उसके उपरांत मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से बारी – बारी से परिचय कर उनके हौसला को बुलंद किया । परिचय करने के दौरान मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से आपसी सौहार्द बढ़ती है । उन्होंने कहा कि खेल से एक दूसरे के प्रति प्रेम और भाईचारे का संबंध बढ़ता है । इस लिए खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए । तब जाकर हम सब आगे की ओर बढ़ेंगे । साथ ही मेरा समाज आगे की ओर बढ़ेगा । खेल की शुरूआत राष्ट्रीय गान से की गई । उसके उपरांत आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि बिहार सरकार के मंत्री जमां खान व जदयू नेता आलोक सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर अंगवस्त्र से सम्मानित किया । साथ ही मंच पर उपस्थित अन्य आगंतुक अतिथियों को बारी – बारी से समिति सदस्यों ने सम्मानित किया । कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र सिंह एवं निर्णायक की भूमिका भूतपूर्व सैनिक अशोक कुमार सिंह ने निभायी । खेल की शुरूआत होने से पहले ही खेल मैदान में हजारों हजार की संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटी हुई थी । जैसे ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेलना शुरू किया तो दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से खेल मैदान गुंजायमान हुआ । दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों में खेल के प्रति जोश व उमंग देखा गया । खेल मैदान पर दोनों टीमों के बीच फाइनल फुटबॉल मैच का जोरदार मुकाबला हुआ । मौके पर डॉ नागेंद्र झा महिला महाविद्यालय बिक्रमगंज के सचिव डॉ बलिराम मिश्रा , भाजपा नेता सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश्वर सिंह , शिशु शिक्षा मंदिर काराकाट के निदेशक प्रो सुरेश तिवारी , भाजपा नेता संजय कुमार सिंह , प्रमोद सिंह , देवेंद्र सिंह सहित हजारों की संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटी हुई थी ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

You may have missed