झारखंड के कोल्हान जंगल में माओवादियों से भीषण मुठभेड़, गोलियों की गूंज से दहला इलाका… हाई अलर्ट जारी

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र में बुधवार तड़के सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। टोंटो थाना क्षेत्र के रूटुगुटू जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान कोबरा 209 बटालियन के जवानों का सामना पहले से घात लगाए माओवादियों से हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से भारी गोलीबारी शुरू हो गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ सुबह करीब 4:30 बजे शुरू हुई और कुछ समय तक रुक-रुक कर फायरिंग जारी रही। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान तेज कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से गोइलकेरा इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था, जिसके चलते माओवादी सक्रियता बढ़ी हुई थी।

घटना के बाद पूरे कोल्हान और आसपास के संवेदनशील इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने जंगल क्षेत्र में अतिरिक्त बल, ड्रोन और ट्रैकिंग टीमों की तैनाती बढ़ा दी है ताकि माओवादियों की गतिविधियों पर पूरी तरह नजर रखी जा सके.

See also  फरार वारंटियों की तलाश में गांव-गांव पहुंची पुलिस, लोगों को किया जागरूक

Thanks for your Feedback!