पिता ने डांटा तो घर से हो गया लापता, इस साल ही दी है मैट्रिक की परीक्षा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 15 से एक किशोर इस कारण से घर से लापता हो गया क्योंकि उसके पिता ने उसे किसी बात को लेकर डांटा था. घटना के बाद परिवार के लोगों ने चार दिनों तक उसकी खोज-बीन की. कुछ पता नहीं चलने पर अंततः 17 अप्रैल को मामले को लेकर थाने पर पहुंचे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मैट्रिक का परीक्षार्थी है हितेश

हितेश कुमार गुप्ता (15) के बारे में मानगो पुलिस का कहना है कि उसने इस साल ही मैट्रिक की परीक्षा दी है. 14 अप्रैल को किसी बात को लेकर पिता रमेश प्रसाद गुप्ता ने डांट-फटकार लगायी थी. इसके बाद वह बिना किसी को कुछ बताये हुये ही घर से लापता हो गया. अब परिवार के लोग हितेश को लेकर खासा परेशान हैं. सगे-संबंधियों के यहां खोज-बीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर मानगो थाने में घटना की लिखित शिकायत की है.

About The Author

See also  जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (2026–28) में नामांकन शुरू

Thanks for your Feedback!

You may have missed