किसान के बेटे ने पाई एन डी ए एयर फोर्स में सफलता। बधाई देने वालों का लगा ताता


दावथ /रोहतास ( चारोधाम मिश्रा):- मजबूत इरादे और कुछ कर गुजरने की इच्छा हो तो कोई भी कार्य करना मुश्किल नहीं है। डेढ़ गांव निवासी विजेन्द्र सिंह व माया देवी का पुत्र रौनक ने विषम परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और कठिन परिश्रम कर एन डी ए एयर फोर्स में सफलता प्राप्त कर अपने गांव डेढ़ गांव व दावथ प्रखंड के नाम रौशन किया।पिता विजेन्द्र सिंह पेशे से किसान हैं रौनक के माता माया देवी ने बताया की आज अपने बेटा के सफलता पर बहुत खुश हूं।बहुत मेहनत कर के उस के पिता ने उसे पढ़ाया।और उसे जीवन मे कभी भी हताश होने नही दिया। हर मोड़ पर उसे उत्साहित करते रहे हैं।यह सफलता उसकी अपनी मेहनत की सफलता हैं।वही उसके शिक्षक चंदन सिंह, रामराज मिश्रा, राजीव कुमार, कुमार शम्भू शरण,सहित कई बचपन के शिक्षको ने बताया की रौनक बचपन से तीव्र वुद्धि का छात्र था।पढ़ाई के समय शिक्षक के बातों को गौर से सुनता था।आज उसकी मेहनत रंग लाई। आज सभी शिक्षको को रौनक पर गर्व है।वही स्थानीय निवासी राहुल सिंह ,सुजीत सिंह ने बताया की रौनक की सफलता गांव में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए मिशाल साबित होगा।यदि आपके अंदर जुनून हो तो गांव शहर कही भी रहकर सफलता अर्जित कर सकते है।रौनक ने गांव के दीनदयाल उच्च विद्यालय डेढ़ गांव से ही मैट्रिक की परीक्षा में 85.4प्रतिशत अंक जब की इंटर की परीक्षा में 86.8प्रतिशत अंक प्राप्त किया था।डेढ़ गांव पंचायत के मुखिया रागनी देवी,पैक्स अध्यक्ष रणजीत सिंह, शिक्षक रविशंकर, सोनू सिंह सहित कई ग्रामीणों ने रौनक की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

