जमशेदपुर के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर: ISM रांची और ई-डिजिटल इंडिया के बीच एमओयू, अब शहर में ही मिलेगी उच्च शिक्षा की सटीक गाइडेंस

0
Advertisements

Jamshedpur/Jharkhand : झारखंड के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान आईएसएम (ISM) पुंदाग, रांची और जमशेदपुर की अग्रणी तकनीकी संस्था ई-डिजिटल इंडिया (E-Digital India) के बीच शैक्षणिक सहयोग को लेकर एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। आईएसएम के निदेशक डॉ. गंगा प्रसाद सिंह एवं ई-डिजिटल के निदेशक रामकृष्ण ठाकुर ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और करियर निर्माण के लिए एक सुलभ, पारदर्शी और आधुनिक मंच प्रदान करना है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर में आधिकारिक सूचना केंद्र व डिजिटल स्टडी सेंटर

इस एमओयू के तहत जमशेदपुर में एक आधिकारिक केंद्र तथा डिजिटल स्टडी सेंटर संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों का मार्गदर्शन तथा जमशेदपुर में रह कर आईएसएम की कक्षाओं में उपस्थिति दर्ज कराना है। इस केंद्र के माध्यम से: विद्यार्थियों और अभिभावकों को विभिन्न पाठ्यक्रमों (Courses), प्रवेश प्रक्रिया और शुल्क संरचना की प्रामाणिक जानकारी मिलेगी। छात्रवृत्ति (Scholarship) और करियर काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कंप्यूटर विज्ञान और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का उन्नत प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

About The Author

See also  पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ रुपये बकाया, हाईकोर्ट के आदेश के बाद मापी शुरू, पिछला दरवाजा सील

Thanks for your Feedback!

You may have missed