गुमशुदा पुत्र की आस मे भटक रहे परिजन, पुत्र की आस में माँ – बाप का हाल बेहाल

Advertisements
Advertisements

बिक्रमगंज/रोहतास (  धर्मेन्द्र कुमार सिंह):- मामला भोजपुर जिले के आरा से है, जहाँ एक 11 वर्षीय शशि कुमार सिंह 26 मई को अपने निवास स्थान एमपी बाग पश्चिम टोला टाउन थाना आरा जिला भोजपुर से गुम हो गया है। अपने गुमशुदा पुत्र की तलाश में दर- दर भटक रहे है शशि कुमार सिंह का माता और पिता। 4 दिन बीत जाने के बाद उनके पुत्र का कही पता नही चल पाया है। इस संबंध में बताया जाता है कि जितेंद्र कुमार सिंह का 11 वर्षीय पुत्र शशि कुमार सिंह 26 मई की सुबह करीब 11 बजे घर से बाहर निकल दरवाजे के समीप खेल रहा था, इसी क्रम में शशि कुमार सिंह खेलते खेलते कहा चला गया कुछ पता नही चल पा रहा है। जब देर शाम तक शशि कुमार सिंह अपने घर वापस नही लौटा तो उसके माता-पिता ने पूरे अपने रिश्तेदारों और अपने पुत्र शशि कुमार सिंह के दोस्तों के यहाँ खोजबीन शुरू किया, लेकिन कही भी उसका पता नही चला। तब जाकर पूरे शहर में उसकी खोजबीन शुरू कर दी गयी। इसके बाद भी उसका कही सुराक नही मिला। साथ ही साथ उसके परिजनों ने बताया कि वह कुछ मानसिक विछुप्त भी है, शशि कुमार सिंह घर से बाहर निकल खेलने के वक्त ब्लू रंग का जीन्स पैंट, और ब्लु सर्ट पहने हुए था इसके साथ शशि कुमार सिंह शारिरिक रुप से बाएं साइड से विकलांग है और इसको बार-बार चक्कर भी आते रहता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements


शशि कुमार सिंह का शहर में कही जानकारी नही मिलने पर उनके परिजन व माता – पिता उसका फोटो लेकर रेलवे स्टेशन, होटल, बाजार के अलावे बिभिन्न जगहों पर जाकर लोगों से अपने गुम हुए पुत्र की पूछताछ कर रहें हैं । लेकिन दूसरी तरफ 4 दिन बीतने के बाद भी उसका कोई सुराग नही मिलने से पुत्र के घर लौटने की आस में उसकी मां का हाल बुरा हो रहा है। वही पुत्र की याद में माता-पिता दोनों प्रतिदिन रोते बिलखते है। हालांकि इस संबंध में परिजनों ने स्थानीय थाना में अपने पुत्र के गुम होने की लिखित आवेदन दे चुके है।

Advertisements

You may have missed