रसोई गैस को लेकर लोगों में घबराहट, एजेंसियों ने कहा– सप्लाई पूरी तरह सामान्य

0
Advertisements

जमशेदपुर : शहर में इन दिनों रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर लोगों के बीच हल्की चिंता देखी जा रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और हालिया गैस कीमतों में बढ़ोतरी के कारण कई उपभोक्ता गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं. हालांकि गैस एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है. एजेंसी संचालकों का कहना है कि कुछ उपभोक्ता बिना जरूरत के सिलेंडर बुक कर रहे हैं या अतिरिक्त सिलेंडर जमा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे अचानक बुकिंग की संख्या बढ़ गई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अधिक बुकिंग होने के कारण कई बार सर्वर धीमा पड़ जाता है और डिलीवरी प्रक्रिया प्रभावित होती है. पहले जहां सिलेंडर की डिलीवरी आमतौर पर दो दिनों में हो जाती थी, वहीं अभी बढ़ती बुकिंग के कारण तीन से चार दिन तक का समय लग सकता है. एजेंसी संचालकों ने बताया कि स्थिति चिंताजनक नहीं है और जल्द ही डिलीवरी व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो जाएगी.

एम. रवि रंजन ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अपडेट कराना जरूरी है, ताकि गैस की कालाबाजारी या गलत तरीके से सिलेंडर लेने की संभावना खत्म हो सके. उपभोक्ताओं को आधार नंबर भी अपडेट रखने की सलाह दी गई है. फिलहाल शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 952.50 रुपये है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 114.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे घबराहट से बचें और जरूरत के अनुसार ही गैस बुक करें.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed