फर्जी अधिकारी बनकर किसान से 50 हजार की ठगी, झारखंड के गुमला में बड़ा खुलासा

0
Advertisements

गुमला : जिले के सदर थाना क्षेत्र के तिरा डुमरटोली गांव में एक किसान से फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर 50 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। ठग ने खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताकर किसान को सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा दिया और पैसे ऐंठ लिए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पीड़ित किसान रूपेश उरांव को कॉल कर आरोपी ने कहा कि उनकी जमीन और खेती के लिए सरकारी योजना स्वीकृत हुई है और बोरिंग के लिए राशि भी मिलेगी। इसी भरोसे में आकर किसान ने अलग-अलग किश्तों में करीब 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में संपर्क टूटने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने गुमला सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की पहचान व तलाश की जा रही है।

About The Author

See also  ₹77.35 करोड़ की तटबंध योजना का प्राक्कलन करीब ₹231 करोड़, स्वीकृति से पहले करीब ₹42 करोड़ भुगतान का आरोप

Thanks for your Feedback!

You may have missed