AI युग के लिए तैयार होंगे नैतिक लीडर, XLRI और डेल कार्नेगी ने मिलाया हाथ

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : एक्सएलआरआई-जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और डेल कार्नेगी इंडिया ने भविष्य के लिए तैयार नेतृत्व क्षमता विकसित करने को लेकर एक समझौता ज्ञापन (MoU) किया है। इस साझेदारी का उद्देश्य छात्रों, प्रोफेशनल्स और अधिकारियों में व्यवहारिक कौशल, नेतृत्व क्षमता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करना है, ताकि वे तेजी से बदलते कारोबारी माहौल और एआई के दौर की चुनौतियों का बेहतर तरीके से सामना कर सकें।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस सहयोग के तहत दोनों संस्थान मिलकर प्रबंधन शिक्षा और कार्यकारी प्रशिक्षण के लिए उद्योग आधारित कार्यक्रम तैयार करेंगे। इसमें प्रभावी संवाद, नेतृत्व विकास, टीम प्रबंधन और निर्णय लेने जैसी क्षमताओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। एक्सएलआरआई और डेल कार्नेगी का मानना है कि एआई के बढ़ते प्रभाव के बीच तकनीकी ज्ञान के साथ मजबूत मानवीय और नैतिक नेतृत्व कौशल भी जरूरी है।

इस साझेदारी से विद्यार्थियों और पेशेवरों को वैश्विक स्तर के नेतृत्व प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। इसका लक्ष्य ऐसे लीडर तैयार करना है, जो तकनीक के इस्तेमाल के साथ जिम्मेदारी, नैतिकता और बेहतर प्रबंधन को भी प्राथमिकता दें।

About The Author

See also  कुएं में उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, मची चीख-पुकार

You may have missed