खाद्य जांच में 12 आउटलेट फेल, डोमिनोज और रैडिसन ब्लू समेत कई को नोटिस

जमशेदपुर : खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में शहर के 12 खाद्य प्रतिष्ठानों के नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभाग ने संबंधित संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनमें बड़े ब्रांड और होटल प्रतिष्ठान भी शामिल हैं, जिनमें डोमिनोज और रैडिसन ब्लू का नाम सामने आया है।


खाद्य सुरक्षा टीम ने अलग-अलग दुकानों और प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए थे, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। रिपोर्ट में गुणवत्ता संबंधी खामियां मिलने के बाद संबंधित संस्थानों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। विभाग का कहना है कि खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


