रक्तदान के लिए उमड़ा उत्साह, वैली व्यू स्कूल ने 50 यूनिट रक्त संग्रह कर बनाया नया रिकॉर्ड

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : वैली व्यू स्कूल में 18 जुलाई 2026 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मिक्की सिंह ने किया। उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान को जीवन बचाने वाला महान कार्य बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में करुणा, सहानुभूति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सभी रक्तदाताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

स्कूल के वाइस प्रिंसिपल डॉ. जे. के. पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष अभिभावकों, शिक्षकों और छात्रों में रक्तदान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। 18 वर्ष से कम आयु होने के कारण 15 छात्रों को डॉक्टरों की टीम ने रक्तदान की अनुमति नहीं दी। वहीं, कक्षा 12 के दो छात्र प्रभोदीप और सौरव कुमार के साथ स्कूल के आठ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी रक्तदान किया। दोपहर 2 बजे तक शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो पिछले तीन वर्षों का नया रिकॉर्ड है।

रक्तदान शिविर में कर्मचारियों, अभिभावकों, पूर्व छात्रों और शुभचिंतकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्कूल ने इस सफल आयोजन के लिए जमशेदपुर ब्लड बैंक, स्वयंसेवी रक्तदाता संघ की चिकित्सा टीम, सभी रक्तदाताओं तथा ब्लड डोनेशन क्लब की प्रभारी शिक्षिकाओं कल्याणी और मणिकुंतला के योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।

About The Author

You may have missed