गैस सिलेंडर के इंतजार में लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत

0
Advertisements

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने के लिए लगी लंबी कतार के बीच एक दुखद घटना सामने आई। यहां भारत गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े 75 वर्षीय मुख्तार अंसारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। वह सुबह करीब 6:30 बजे बुक किया हुआ एलपीजी सिलेंडर लेने एजेंसी पहुंचे थे और अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुजुर्ग के गिरने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की और सीपीआर देकर होश में लाने का प्रयास किया। बाद में उन्हें ई-रिक्शा से एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों का कहना है कि लंबे समय तक लाइन में खड़े रहने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और संभवतः हार्ट अटैक से उनकी जान चली गई।

About The Author

See also  12वीं की कथित फर्जी मार्कशीट से B.A.LL.B. में दाखिले का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर केस

Thanks for your Feedback!

You may have missed