शिक्षा को नई ताकत: चाकुलिया के स्कूल में 6 नए क्लासरूम का शिलान्यास, बच्चों को मिलेगा बेहतर माहौल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चाकुलिया : अनाबद्ध निधि के तहत चाकुलिया प्रखंड के बर्डीकानपुर–कालापाथर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मधुपुर में छह नए वर्ग कक्षों के निर्माण कार्य की शुरुआत गुरुवार को की गई। स्थानीय विधायक समीर मोहंती ने नारियल फोड़कर भवन निर्माण का शिलान्यास किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मौके पर उपस्थित पंचायत जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नए कमरों के बनने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। इससे स्कूल में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधरेगी और क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।

ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया। लोगों का कहना है कि अतिरिक्त कक्ष बनने से बच्चों को बैठने और पढ़ाई करने में सुविधा होगी।

कार्यक्रम में झामुमो नेता सह प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मांडी, मिथुन कर, कीर्ति महतो, अजीत गोप, रूपा दास, शिक्षक सुनील बेरा, कैलाश चंद्र महतो, सांगेला सिंह हेंब्रम और ग्राम प्रधान सनातन हेंब्रम समेत कई लोग मौजूद थे।

About The Author

See also  एनआर+2 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में 165 छात्र-छात्राओं की ओरल स्क्रीनिंग, मौखिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति को लेकर किया गया जागरूक...

Thanks for your Feedback!

You may have missed