मोदी पार्क के पास टायर ब्लास्ट से मची अफरातफरी, रेलिंग से टकराई कार, दो लोग बाल-बाल बचे

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के मोदी पार्क के पास गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। तेज रफ्तार कार का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के बीच लगी लोहे की रेलिंग से टकरा गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

टक्कर काफी जोरदार थी। कार के दाहिने हिस्से का एक्सल टूट गया और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि कार में सवार दो लोग सुरक्षित बच गए। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, सोनारी कागलनगर निवासी आकाश कार चला रहे थे। वह साकची से अपने घर सोनारी लौट रहे थे।

मोदी पार्क के पास अचानक कार का टायर ब्लास्ट कर गया। टायर फटते ही चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई।

दुर्घटना में कार के साथ-साथ सड़क किनारे लगी रेलिंग को भी नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना मिलते ही बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे हटवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है।

About The Author

Thanks for your Feedback!