उपायुक्त का सख्त संदेश: एमजीएम अस्पताल को सुधार का अल्टीमेटम, डीएम लाइब्रेरी जल्द शुरू करने के निर्देश

0
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल और साकची स्थित डीएम लाइब्रेरी का निरीक्षण किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सबसे पहले वे डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने कई वार्डों का जायजा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की। उन्होंने अस्पताल में मिल रही सुविधाओं और आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों के बाद भी अपेक्षित सुधार नहीं होने पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि अस्पताल व्यवस्था में सुधार लाने के लिए ठोस कदम उठाएं। उन्होंने इसे लेकर अल्टीमेटम भी दिया।

अस्पताल में उन्होंने इमरजेंसी, फार्मेसी, आईसीयू, सीटी स्कैन कक्ष, निबंधन काउंटर और निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने कहा कि मरीजों और परिजनों की सुविधा के लिए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जाए। जो समस्याएं अभी मौजूद हैं, उनके समाधान के लिए ठोस पहल सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने निर्देश दिया कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को जल्द पूरा किया जाए। अस्पताल अधीक्षक, संवेदक और मानगो नगर निगम आपसी समन्वय बनाकर गर्मी से पहले पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ अर्नव मिश्रा, एडीसी संतोष गर्ग और अस्पताल अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

इसके बाद उपायुक्त ने साकची स्थित डीएम लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लाइब्रेरी में छात्रों के लिए बैठने की व्यवस्था, बेंच-डेस्क, पठन सामग्री, रोशनी, स्वच्छता, पेयजल और शौचालय जैसी आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन किया।

उन्होंने कहा कि डीएम लाइब्रेरी विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अध्ययन केंद्र बने। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएं।

See also  कोल इंडिया कर्मियों का PLR ₹1,10,250 तय, करीब 1.96 लाख गैर-कार्यकारी कामगारों को मिलेगा लाभ

उप नगर आयुक्त को निर्देश दिया गया कि लाइब्रेरी के संचालन से जुड़ी सभी तैयारियां जल्द पूरी करें, ताकि आम लोगों को इसका लाभ मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि लाइब्रेरी का संचालन अनुशासित और सुव्यवस्थित ढंग से हो, इसके लिए पहले से जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

इस मौके पर एसडीओ अर्नव मिश्रा, उप नगर आयुक्त कृष्णा कुमार, डीटीओ धनंजय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed