ग्रामीण विकास विशेष परीक्षेत्र के मुख्य अभियंता वीरेंद्र कुमार राम के ठिकानों पर पूरे देश में ईडी की छापेमारी शुरू

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण विकास विशेष परीक्षेत्र के मुख्य अभियंता वीरेंद्र कुमार राम के ठिकानों पर पूरे देश में ईडी की छापेमारी शुरु हो गई है. करोड़ों रुपए के चल और अचल संपत्ति के मामले में ईडी ने कार्रवाई शुरू की है. वैसे जमशेदपुर में 3 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है. मानगो के दो आवास और सर्किट हाउस के सरकारी आवास सहित कार्यालय पर ईडी की छापेमारी सुबह से शुरू हो गई है. जमशेदपुर के सरकारी आवास पर 8 सदस्य टीम पहुंच जमीन के कागजात बैंक के खाते और जेवरात को अपने कब्जे में कर जांच शुरू कर दी है. सूत्रों की माने तो बिरेंद्र कुमार राम मुख्य अभियंता अपने आवास में है. फिलहाल ईडी की कार्रवाई जमशेदपुर, दिल्ली, मुंबई, झारखंड और बिहार सहित कई स्थानों पर छापेमारी चल रही है. आपको बता दें कि 2016 में लगभग दो करोड़ रुपए विरेंदर राम के मानगो स्थित आवास से बरामद हुई थी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed